Delhi NCR Earthquake Today News : राजधानी समेत इन इलाकों में कुदरत का कहर! 5.9 की तीव्रता से आया भूकंप, अफगानिस्तान में भी महसूस हुए झटके

Ads

दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में रविवार को 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में केंद्रित इस भूकंप की गहराई 191 किलोमीटर थी। झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

  •  
  • Publish Date - June 28, 2026 / 11:30 AM IST,
    Updated On - June 28, 2026 / 11:34 AM IST

Delhi NCR Earthquake Today News / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है।
  • भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई है।
  • दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए, लेकिन बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

नई दिल्ली : Delhi NCR Earthquake Today News : देश की राजधानी दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में रविवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली के अलावा कश्मीर के भी कई इलाकों में लोगों ने धरती हिलने का अनुभव किया। अचानक आए इस भूकंप के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

5.9 मापी गई है तीव्रता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र था। Afghanistan Earthquake Epicenter 2026 मौसम विज्ञान और भूकंपीय केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। यह भूकंप जमीन के काफी अंदर केंद्रित था, जिसकी गहराई 191 किलोमीटर दर्ज की गई है।

दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर तक महसूस किए गए झटके

Jammu Kashmir Earthquake Hindu Kush गहराई अधिक होने के बावजूद इसके झटके भारत के दिल्ली-एनसीआर और कश्मीर तक काफी साफ और तेज महसूस किए गए। रविवार को आए इस भूकंप से उत्तर भारत के कई हिस्से दहल गए, लेकिन किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

ये भी पढ़ें :