Chhattisgarh School Open Today: छुट्टियों के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शुरू होगा नया सत्र, छात्रों की लौटेगी रौनक
Chhattisgarh School Open Today: छुट्टियों के बाद आज से फिर खुलेंगे स्कूल, शुरू होगा नया सत्र, छात्रों की लौटेगी रौनक
Chhattisgarh School Open Today | Photo Credit: AI
- 16 जून से पढ़ाई शुरू
- 16 से 27 जून तक, 30 जून को बड़ा कार्यक्रम
- बच्चों को यूनिफॉर्म, किताबें और साइकिल दी जाएगी
रायपुर: Chhattisgarh School Open Today छत्तीसगढ़ में आज यानी 16 जनू से नया शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है। समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राज्य की सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों में आज से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। आज से 27 जून तक शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद 30 जून को शाला प्रवेश उत्सव का बड़ा कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सीएम साय समेत शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान बच्चों को यूनिफॉर्म, किताब व साइकिल का वितरण किया जाएगा।
गांवों और शहरों में होगी मुनादी, जनभागीदारी पर जोर
CG School Open Date 2026 प्रवेश उत्सव को एक उत्सव का रूप देने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत गांवों और शहरी वार्डों में मुनादी कराई जाएगी। बैनर-पोस्टर और रैलियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शाला विकास समितियों और पालकों (अभिभावकों) की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों, परिसरों और कक्षाओं की पूरी साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है ताकि बच्चों को एक आकर्षक और प्रिंट-रिच (शैक्षणिक चित्रों और दीवारों पर लिखी जानकारियों से लैस) वातावरण मिल सके।
शाला त्यागी बच्चों की वापसी और अगली कक्षा में सीधा प्रवेश
प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। कक्षा पहली में आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर सीधे स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छठवीं में प्राथमिक शालाओं से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची और टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) लेकर कक्षा 6वीं में उनका दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। शाला त्यागी बच्चे, जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें ढूंढकर दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा, स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषय शिक्षकों को आगामी तीन महीनों का शैक्षणिक रोडमैप भी तैयार करना होगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: महा-डील से थमेगी फाइट? शांति समझौते पर इजरायल की खुली बगावत, आखिर नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों दिखाए तेवर?
- शह मात The Big Debate: बिजली और मंहगी, जेब में और तंगी! सरकार ने ढाई साल में तीसरी बार बढ़ाई कीमत, जनता पर पड़ेगा कितना एक्स्ट्रा बोझ?
- CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण.. रामलीला मैदान में कंडोलिया महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Facebook


