CG Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
CG Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। जानिए किन इलाकों में सबसे ज्यादा असर रहेगा।
CG Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी /image: AI Generated
- IMD ने 10 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया
- अगले 3 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना
- गरज-चमक और बिजली गिरने को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह
रायपुर। CG Me Bhari Barish Ka Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई नदी नाले उफान पर आ गए है और लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां भी पिछले कई दिनों से मौसम मेहरबान बना हुआ है। पिछले 24 घंटे कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर कड़ी चेतावनी जारी की है।
चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (Chhattisgarh Weather Today)
मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले 3 दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD ने 10 अगस्त तक कई हिस्सों में बारिश ( CG Me Bhari Barish Ka Alert) की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली (lightning strikes) गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। बात करें राजधानी रायपुर की तो यहां सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
दिनांक 06.08.2026 से 10.08.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 06.08.2026 to 10.08.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/gQGgTM9D9z— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 6, 2026
बीते 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश (Chhattisgarh Heavy Rain)
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे की तो प्रदेश ( CG Me Bhari Barish Ka Alert) के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई है। फिलहाल प्रदेश में मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
देखें अब तक किस जिले में कितनी हुई बारिश (CG Rain Alert)
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 584.8 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो कि इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (589.5 मिमी) का 99.2 प्रतिशत है। प्रदेश में 5 अगस्त को राज्य का दैनिक औसत 12.1 मिमी दर्ज किया गया।
Realised average rainfall and its distribution over Chhattisgarh Region in last 24hrs. on date 06.08.2026(TILL 0830 IST) पिछले २४ घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में दर्ज़ की गई औसत वर्षा तथा इसका वितरण (दिनांक 06.08.2026, 0830 IST तक)#WeatherReport #imdraipur #mausamvibhagalert pic.twitter.com/OOKWkWD96P
— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 6, 2026
ये भी पढ़ें
- Uttarakhand Congress New Team: कांग्रेस में बड़ा बदलाव, एक साथ 167 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
- Aaj Ka Rashifal 7 August 2026: आज इन 5 राशि वालों पर मेहरबान रहेगा भाग्य, धन लाभ के साथ पूरे होंगे अटके काम, पढ़ें अपना भविष्यफल
- School Closed Today News: आज भी बंद रहेंगे सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी का ऐलान, तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Facebook


