छत्तीसगढ़ की निगिता यादव दुबई में दिखाएंगी किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा,कलेक्टर ने सौंपा पांच लाख का चेक…

Ads

छत्तीसगढ़ की निगिता यादव दुबई में दिखाएगी किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा,कलेक्टर ने सौंपा पांच लाख का चेक...

  •  
  • Publish Date - March 3, 2023 / 07:14 PM IST,
    Updated On - March 3, 2023 / 07:15 PM IST

छत्तीसगढ़ की निगिता यादव दुबई में दिखाएगी किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा,कलेक्टर ने सौंपा पांच लाख का चेक...

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर जिले की किक बॉक्सर निगिता यादव को दुबई में आयोजित किक बॉक्सिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री बघेल ने निगिता को उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। निगिता यादव ने मुख्यमंत्री बघेल को आर्थिक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

यह भी पढ़े : 12वीं बोर्ड कक्षा का पेपर लीक, एक्जाम से आधे घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस सब्जेक्ट का प्रश्न-पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वेच्छानुदान के तहत दी गई 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक शुक्रवार को कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने निगिता यादव को प्रदान किया। गौरतलब है कि सूरजपुर निवासी 19 वर्षीय निगिता यादव, पिता लक्ष्मण यादव ने तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता (वर्ग-48 किग्रा) वर्ष 2022 में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद उनका चयन दुबई में आयोजित होने वाली किक बॉक्सिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके पूर्व भी उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े : युवाओं के लिए खुशखबरी! जारी हुआ नोटिफिकेशन, 342 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखे पूरी जानकारी

निगिता यादव ने बताया कि उनके पिताजी चना, फली का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण वह अपनी प्रैक्टिस नहीं कर पा रही हैं। अपनी आर्थिक स्थिति के कारण वह देश के बाहर दुबई जाकर खेलने में समर्थ नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा दिए आर्थिक सहयोग से वह प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगी।

यह भी पढ़े : Jabalpur News : गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, चौराहे पर चूल्हा जलाकर बनाईं रोटियां