बजट चुनाव वाला… किसका होगा भला? इस बार किन वर्गों को सरप्राइज गिफ्ट मिलने जा रहा है?
Chief Minister Bhupesh Baghel will present budget on Monday
रायपुरः Bhupesh Baghel will present budget on Monday सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस टर्म का आखिरी बजट पेश करेंगे। ये बजट बेहद अहम होगा क्योंकि साल के अंत में चुनावी घमासान है। जाहिर है बजट के ज़रिए सरकार उन वर्गों को फोकस करेगी। जिनके वोट निर्णायक साबित होने वाले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार का बजट लोकलुभावन रहने वाला है। सीएम खुद बोल चुके हैं कि भरोसे का बजट होगा..जबकि विपक्ष सवाल उठा रहा है। अब सवाल है चुनावी साल में भूपेश सरकार आखिर ऐसे कौन से प्रावधान नए बजट में करने वाली है, जो उसे चुनावी वैतरणी पार करने में मदद करेंगे..?
Bhupesh Baghel will present budget on Monday चुनावी साल में हर बात, हर बयान, हर चाल, हर गतिविधि में सियासी रंग घुल रहा है। इस साल चुनाव से पहले का आखिरी बजट पेश होना है, जो कांग्रेस और भूपेश सरकार के लिए भी अहम है और विपक्ष के नजरिए से भी। ऐसे में बजट भी इस बार अर्थशास्त्र से ज्यादा राजनीतिशास्त्र के पैरामीटर पर तैयार होगा ये तय है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ये बजट छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट होगा., जो आसमान पर नहीं बल्कि जमीन पर बात करेगा।
Read More : WPL 2023 : रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स की जीत, गुजरात जायंट्स को तीन विकेट से हराया
छत्तीसगढ़ का बजट ट्विटर पर भी खूब ट्रेंड किया। एक ओर राज्य के बजट की चर्चा सोशल मीडिया में हुई तो दूसरी ओर सियासत भी चरम पर है। कांग्रेस का कहना है कि बजट का पिटारा जनता के हित में होगा। तो वहीं बीजेपी तंज कस रही है कि कर्ज के पैसे से कितना घी पीएंगे।
सियासी बयानबाजी से साफ है कि इस बार का बजट चुनावी रंग से भरा-पूरा रहेगा। वैसे भूपेश सरकार के चुनावी बजट के हाईलाइटिंग प्वाइंट्स क्या रहेंगे ये तो बजट पेश होने के बाद ही सामने आएंगे। पर उससे पहले जो सवाल सबके ज़ेहन में तैर रहे हैं वो यही हैं कि वोटर्स को खुश करने के लिए क्या करने जा रही है। सवाल ये भी कि इस बार किन वर्गों को सरकार से बजट के ज़रिए सरप्राइज गिफ्ट मिलने जा रहा है?

Facebook


