मुख्यमंत्री साय ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख जताया

मुख्यमंत्री साय ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख जताया

मुख्यमंत्री साय ने नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर दुख जताया
Modified Date: August 27, 2026 / 12:39 am IST
Published Date: August 27, 2026 12:39 am IST

रायपुर, 26 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

वहीं राज्य सरकार ने नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना की है।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

भाषा

संजीव रवि कांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में