Raipur Temple Idol Vandalism: राजधानी के मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश

Raipur Temple Idol Vandalism: राजधानी के मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश

Raipur Temple Idol Vandalism: राजधानी के मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश

Raipur Temple Idol Vandalism: राजधानी के मंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान प्रतिमा खंडित, इलाके में भारी आक्रोश /image: IBC24 File

Modified Date: August 27, 2026 / 12:26 pm IST
Published Date: August 27, 2026 12:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर केमंदिर में शिवलिंग, साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमाओं पर नुकसान और टूटने के निशान मिलने का मामला सामने आया है
  • बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुढ़ियारी थाने पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की है
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

रायपुर। Raipur Temple Idol Vandalism: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके के मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। गुढ़ियारी पड़ाव स्थित मंदिर (Gudhiyari Temple News) में शिवलिंग (Shivling Damaged), साईं बाबा और हनुमान जी की प्रतिमा (Hanuman Idol Damaged) में टूटने के निशान मिले हैं।

इलाके में भारी आक्रोश

Raipur News Today घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इधर मामले की शिकायत लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता गुढ़ियारी थाने पहुंचे और प्रतिमाओं को खंडित (Raipur Temple Idol Vandalism) करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

बजरंग दल (Bajrang Dal FIR Demand) का कहना है कि गुढ़ियारी पड़ाव जैसे चल-पहल वाले इलाके में इस तरह की घटना होना सामान्य बात नहीं है। फिलहाल गुढ़ियारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मंदिर में प्रतिमाएं कैसे और किन परिस्थितियों में खंडित हुईं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.