CM Sai Today Tour: छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों को आज मिलेगी कई सौगातें, सीएम साय खुद करेंगे विकासकार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों को आज मिलेगी कई सौगातें, Chief Minister Vishnu Dev on tour of Janjgir-Champa and Mahasamund districts

Image Credit: CGDPR
रायपुर: CM Sai Today Tour मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 6 जनवरी को जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर पुलिस ग्राउंड मैदान से पूर्वान्ह 11.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा भांठा, जांजगीर पहुंचेंगे और खोखरा में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स तथा कचहरी चौक में हसदेव क्रेटर्स हब का लोकार्पण करेंगे।
CM Sai Today Tour मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद कार द्वारा 12.55 बजे हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर आएंगे और वहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड खोखरा भांठा, जांजगीर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.15 बजे महासमुंद जिले के ग्राम मचेवा पहुंचेंगे और कार द्वारा वहां से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण महासमुंद आएंगे। मुख्यमंत्री यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
यहां मिलेगा हर सवालों का जवाब
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज किन जिलों का दौरा करेंगे?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (6 जनवरी) जांजगीर-चांपा और महासमुंद जिले का दौरा करेंगे।
मुख्यमंत्री किस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे?
मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, हसदेव क्रेटर्स हब और महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण शामिल है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कब और कहां शुरू होगा?
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आज सुबह 11:35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर जांजगीर-चांपा जिले में होगा।
मुख्यमंत्री का दौरा कितने बजे समाप्त होगा?
मुख्यमंत्री का दौरा शाम 4:50 बजे रायपुर लौटने के साथ समाप्त होगा।
मुख्यमंत्री किस स्थान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे?
मुख्यमंत्री महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण जांजगीर जिले के कलेक्टोरेट परिसर में करेंगे।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chief Minister Vishnu Dev on tour of Janjgir-Champa and Mahasamund districts
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm