इस साल भी हज यात्रा पर नहीं जाएंगे 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, आवेदन हुए निरस्त, हज कमेटी ने बताई असली वजह

Children below 12 years will not go on Haj pilgrimage : पिछले साल की तरह इस साल भी 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा पर नही जा सकेंगे।

इस साल भी हज यात्रा पर नहीं जाएंगे 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, आवेदन हुए निरस्त, हज कमेटी ने बताई असली वजह

Girl Student commits suicide

Modified Date: February 23, 2023 / 05:42 pm IST
Published Date: February 23, 2023 5:42 pm IST

Children below 12 years will not go on Haj pilgrimage : रायुपर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। पिछले साल की तरह इस साल भी 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हज यात्रा पर नही जा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई ने एक सर्कुलर जारी किया है। जिसमें सऊदी अरब सरकार की ओर से 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को हज-2023 की अनुमति नही दिए जाने की बात कही गई है।

read more : राखी सावंत को पति आदिल ने बीच सड़क पर पीटा, मारी लात, सामने आया वीडियो

 

Children below 12 years will not go on Haj pilgrimage : राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान के मुताबिक जिन भी बच्चों ने इस बार हज के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन अब निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही ने बताया कि मोहम्मद असलम खान ने ये भी जानकारी दी है ​कि केंद्र सरकार की ओर से हर साल हज पर जाने वाले यात्रियों को विदेशी मुद्रा रुपए के बदले में उपलब्ध कराई जाती थी। लेकिन इस बार यात्रियों को खुद से विदेश मुद्रा अरेंज करनी होगी। इसके साथ ही हज यात्रियों को दि जाने वाले सब्सिडी को लेकर भी केंद्र सरकार ने अब तक कोई फैसला नही किया है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years