Bhopal Police Action News: मारपीट, छेड़छाड़ और उत्पात मचा कर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, अब राजधानी पुलिस ने बदमाशों पर की कार्रवाई
Bhopal Police Action News: भोपाल में सोशल मीडिया पर अब पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस की टीम उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
Bhopal Police Action News/Image Credit: IBC24.in
- भोपाल में सोशल मीडिया पर अब पुलिस की पैनी नजर है।
- पुलिस की टीम उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
- पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
Bhopal Police Action News: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर अब पुलिस की पैनी नजर है, जो भी वैमनस्यता फैलाता है, वर्चस्व जमाने के लिए भड़काऊ या दादागिरी के पोस्ट करता है उस पर अब सख्त कार्रवाई हो रही है। बीते दिनों ऐसे कई मामले सामने आए हैं। भोपाल में बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो और पोस्ट ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी। मिनाल इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। इसके बाद धर्म विशेष के एक युवक की पिटाई कर उसका जुलूस निकाला गया। युवक के साथ नग्न अवस्था में मारपीट की गई। यहां तक कि मोहर्रम के दिन कुछ युवकों को उठाकर खतना करने की धमकी तक दे दी गई। इस तरह के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं और पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं।
बदमाशों और असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई जारी
पुलिस ने ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई भी की है। बदमाशों और असमाजिक तत्वों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, लेकिन बावजूद इसके ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। इसी को देखते हुए पुलिस कमिश्नर की ओर से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने इस मामले पर कहा कि, “हम ऐसे मामलों को लेकर बहुत संजीदा हैं। (Bhopal Police Action News) कमिश्नर भोपाल की ओर से लगातार एडवाइजरी जारी की जा रही है। हर जगह से मामले सामने आते हैं तो हम तुरंत कार्रवाई करते हैं। जनता से भी अपील है कि सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट या मैसेज न करें जिससे सौहार्द बिगड़े या वर्चस्व जमाने जैसी बातें सामने आएं।”
Bhopal Police Action News: पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। भड़काऊ पोस्ट, अफवाह या दादागिरी वाले वीडियो डालने वालों के खिलाफ सीधे केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Bharat Ratna to Veer Savarkar: भाजपा के इस विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, पूछा, ‘सत्ता में आकर विचारधारा बदल गई क्या?’ वीर सावरकर से जुड़ा है पूरा मामला
- Tata Harrier-Safari Stealth Edition: सड़क पर उतरते ही मचाया तहलका! Tata के ये दो नए ब्लैक एडिशन लॉन्च, दमदार लुक और धांसू फीचर्स के साथ बनेगी नंबर-1 SUV
- Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव की बढ़ी मुश्किलें, चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, जानें कितने महीनों तक जेल में रहेंगे अभिनेता

Facebook


