दिल्ली रवाना हुए CM भूपेश बघेल, मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर कही ये बड़ी बात

Ads

CM bhupesh Baghel Delhi Visit: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वो कल यानी 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी...

  •  
  • Publish Date - October 25, 2022 / 11:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

cm bhupesh baghel raajyotsav 2022

रायपुर। CM bhupesh Baghel Delhi Visit: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो चुके हैं। वो कल यानी 26 अक्टूबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और कवासी लखमा भी रवाना हुए।

read more : मैग्नेटो मॉल में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, जान बचाकर भागे लोग

दिल्ली रवाना होने से पहले माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में सीएम भूपेश ने कहा कि कल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पदभार संभालेंगे, उसमें शामिल होने के लिए वो दिल्ली जा रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव को लेकर कहा कि कार्यक्रम में लगभग 1500 कलाकार आएंगे, जिसमें से 1400 कलाकार हमारे देश से और 100 कलाकार विदेश से आएंगे।

read more : FIH प्रो लीग मैचों में इंडियन टीम की अगुवाई करेंगे हरमनप्रीत, इस तारीख को इन टीमों के साथ भिड़ेगा भारत