राजधानी के दुर्गा पंडालों में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों के समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना
राजधानी के दुर्गा पंडालों में पहुंचे सीएम भूपेश बघेल : CM Bhupesh Baghel reached the Durga pandals of the capital
रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवरात्र के मौक़े पर राजधानी रायपुर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित की गई मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि व ख़ुशहाली की कामना की।
Read more : IND vs SA : टीम इंडिया ने पहली बार SA को घर में दी मात, जीती T20 सीरीज, रोहित ने रचा इतिहास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कालीबाड़ी पहुंचने पर बंग समाज ने ढाक के धुनों के बीच उनका ज़ोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री बैरनबाजार स्थित दुर्गा पंडाल में भी गए और वहां पूजा-अर्चना की। वे पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर भी गए और वहां देवी मां की अराधना की। इस मौके पर संसदीय सचिव संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उनके साथ थे।

Facebook


