सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा धन्यवाद, जानिए किस बात के लिए जताया भारत सरकार का आभार

मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को धरमजयगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 12 जाति समुदाय की जाति में मात्रात्मक त्रुटि थी, जिसके सुधार के लिए भारत सरकार से अनेक बार पत्राचार किया गया।

सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा धन्यवाद, जानिए किस बात के लिए जताया भारत सरकार का आभार

Eid-ul-Fitr 2023

Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: September 15, 2022 2:24 pm IST

धरमजयगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के 12 जाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने पर भारत सरकार और प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया है। रायगढ़ जिले में भेंट मुलाकात जन चौपाल कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री बघेल ने गुरुवार को धरमजयगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 12 जाति समुदाय की जाति में मात्रात्मक त्रुटि थी, जिसके सुधार के लिए भारत सरकार से अनेक बार पत्राचार किया गया।

read more:  Gang Rape with Woman in Morena : नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में महिला से हुआ सामूहिक दुष्कर्म

उन्होंने कहा कि मात्रात्मक त्रुटि में सुधार नहीं होने के कारण 12 जाति समुदाय के लोगों का जहां जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था, वहीं इन जातियों के लोगों को पढ़ाई, रोजगार सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके निराकरण के लिए नीति आयोग और मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में इस बात को उठाया गया था। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 जाति समुदाय के मात्रात्मक त्रुटि को स्वीकार कर इन जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कर लिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा मैं इसके लिए प्रधानमंत्री और भारत सरकार को धन्यवाद देता हूं।

read more:  DRM ने 2 सेक्शन इंजीनियर और गैंगमेन को किया निलंबित, पैसेंजर के डिरेल होने के मामले में की कार्रवाई

धरमजयगढ़ में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 जून से उन्होंने भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की थी। अब तक सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्र, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला और रायगढ़ जिले के सभी विधानसभा सीट को मिला कर 36 विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात किया जा चुका है। इस दौरान आम जनता सहित सामाजिक संगठनों से शासन की विभिन्न योजनाओं का फीडबैक भी लिया गया है।

read more:  लापरवाह वाहन चालकों से 27 लाख की वसूली, यातायात पुलिस ने दिखाई सख्ती

इसके पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि सेवा ही सरकार का उद्देश्य है। जनता की समस्याओं का निराकरण समय पर करें। शिकायत आई तो सरकार को कार्रवाई के लिए बाध्य होना पडता है। उन्हांेने हाथी प्रभावित इलाकों में हाथी मानव द्वंद रोकने जंगल में हाथियों के अनुकूल वनस्पति पानी की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com