CG Weather Update: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update | Photo Credit: AI
- प्रदेश में मानसून की एंट्री
- 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं
- बारिश से तापमान में गिरावट
रायपुर: CG Weather Update लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मानसून (CG Monsoon News) ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद अब प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की एंट्री (Monsoon Active in Chhattisgarh) के साथ सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद कई जिलों में अब बारिश की गतिविधियां तेज हो गई है।
अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट
CG Weather Update छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य में अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। आने वाले पांच दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
दोपहर में अचानक बदला मौसम
बात करें बीते दिन की तो दोपहर के बाद राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है। जिससे मौसम सुहाना हो गया। कल हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहने का अनुमान है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mumbai Morphed Photos Cyber Revenge Case : गुटखा खाती थी युवती तो शादी से किया इनकार, बदला लेने के लिए होने वाली सास को बनाया निशाना, रची ऐसी साजिश कि मच गया हड़कंप
- Lucknow Coaching Centre Fire: लखनऊ अग्निकांड में अब तक इतने लोगों की मौत, MP-CG के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर कही ये बातें
- Vande Bharat: SIT की जांच, किस-किस पर आंच? चढ़ावा चोरी केस में घेरे में कई बड़े नाम, क्या रिपोर्ट से होने वाला है बड़ा खुलासा?

Facebook


