Sai Govt One Year Report Card: नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य.. जीडीपी 10 हजार करोड़ करने का संकल्प, एक साल पूरे होने पर CM साय ने बताया सरकार अगला प्लान
नक्सलवाद के खात्मे का लक्ष्य.. जीडीपी 10 हजार करोड़ करने का संकल्प, CM Sai Told Next Plan of Government On Completion of One Year

CM Sai Told Next Plan of Government
रायपुरः CM Sai Told Next Plan of Government छत्तीसगढ़ में साय सरकार के एक साल पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों के सामने मीडिया के जरिए अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। गुरुवार को सीएम साय ने राजधानी रायपुर में विष्णु की पाती का विमोचन करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। सीएम साय ने इस दौरान प्रेस से कई मुद्दों पर बात की। सीएम साय ने कहा कि कल 13 दिसंबर है और हमारी सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। एक साल में हमारी सरकार ने विकास के अनेक आयाम रचे हैं। इस साल को विकास का साल घोषित किया है। हमने जनता का विश्वास हासिल किया है। पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा देने का काम किया था। आज हम छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद देने के लिए आए हैं। हमने एक साल में जो वादा किया था, उसे पूरा करने की कोशिश की है। प्रदेश देख रहा है कि किस तरह से भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। किसानों से जो वादा किया था कि ₹3100 में 21 क्विंटल धान खरीदेंगे, उसे पूरा कर रहे हैं। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया। 70 लाख महिलाओं को ₹1000 महीना महतारी वंदन योजना के जरिए दे रहे हैं।
प्रदेश की जीडीपी 10,000 करोड़ तक करने का लक्ष्यः सीएम साय
CM Sai Told Next Plan of Government मुख्यमंत्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता की कीमतों में वृद्धि की गई है। पीएससी में पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं हुई। सुशासन के लिए हमने नए विभाग का भी गठन किया है। छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाने के लिए बैगा को 5000-5000 रुपए देने की घोषणा भी सरकार ने की है। हमारी सरकार ने बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर की शुरुआत की है। हमारा बस्तर विश्व पर्यटन के कॉरिडोर में शामिल हो गया। रामलला दर्शन योजना के जरिए 20,000 से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन किए हैं। नई उद्योग नीति में अनुसूचित जाति जनजाति और आत्मसमर्पित नक्सली, थर्ड जेंडर को उद्योग के लिए सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास करने का प्रयास किया है। हमारी सरकार का संकल्प है कि 2028 तक प्रदेश की जीडीपी 10,000 करोड़ तक पहुंचाया जाए। कल 13 दिसंबर को हम जनादेश पर्व के रूप में मनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आ रहे हैं। बस्तर के संवेदनशील इलाके के युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर हैं।
2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प जरूर पूरा होगाः साय
रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम लोग जिस तरह से नक्सलियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं, उससे नक्सली बौखलाए हुए है। उस क्षेत्र के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं। विकास की मुख्य धारा से जुड़ना चाहते हैं। सरकार उनके बीच में जाने का काम कर रही है। उन तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह का 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प जरूर पूरा होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक साल के दौरान कौन-कौन सी प्रमुख योजनाओं की शुरुआत की?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी सरकार के पहले साल में कई योजनाओं की शुरुआत की, जिनमें किसानों को ₹3100 में 21 क्विंटल धान खरीदने की योजना, ₹1000 महीना महतारी वंदन योजना, बैगा जनजाति को ₹5000 देने की घोषणा, और बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर की शुरुआत शामिल है।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की जीडीपी को लेकर क्या लक्ष्य रखा है?
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि 2028 तक छत्तीसगढ़ की जीडीपी 10,000 करोड़ तक पहुंचाई जाए।
सीएम साय ने नक्सलवाद को लेकर क्या घोषणा की?
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए काम कर रही है और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का संकल्प इस दिशा में जरूर पूरा होगा।
बस्तर में ओलंपिक का आयोजन क्यों किया जा रहा है?
बस्तर के संवेदनशील इलाकों के युवाओं को विकास की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।
सीएम साय ने एक साल की सफलता के लिए प्रदेशवासियों को क्या संदेश दिया?
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि उनकी सरकार ने एक साल में विकास के कई आयाम रचे हैं और जनता का विश्वास हासिल किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका संकल्प विकास के प्रत्येक क्षेत्र में काम करने का है।
छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: CM Sai Told Next Plan of Government On Completion of One Year
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm