CM Vishnu Deo Sai On Dhan Bonus: क्या धान बेचने पर सीएम को मिलता है बोनस? IBC24 के मंच पर विष्णुदेव साय ने किया बड़ा खुलासा, आप भी देखें वीडियो
CM Vishnu Deo Sai On Dhan Bonus: IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से कई मुद्दों को लेकर प्रश्न पूछे। सीएम ने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
CM Vishnu Deo Sai On Dhan Bonus/Image Credit: IBC24
- सीएम विष्णुदेव साय IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में शामिल हुए।
- IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से कई मुद्दों को लेकर प्रश्न पूछे।
- सीएम विष्णुदेव साय ने सभी सवालों का शालीनता और बेबाकी से जवाब दिया।
CM Vishnu Deo Sai On Dhan Bonus: रायपुर: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर न्यूज चैनल IBC24 की ओर से स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश गोयल ने उनका स्वागत किया। स्वागत के बाद एक संवाद सेशन भी हुआ। IBC24 के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से कई मुद्दों को लेकर प्रश्न पूछे। सीएम ने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
सीएम साय ने बताया क्यों की खेतों में बियासी
एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से हाल में गृहग्राम में की गई खेती से जुड़ा सवाल पूछा। रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से पूछा कि, आप खुद खेती करने गए थे क्या आपको घर वालों पर भरोसा नहीं था कि वो अच्छी खेती नहीं करते। इस सवाल जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि, मैं किसान का बेटा हूं और बचपन में मैं भी खेती करता था। मैं 10 साल का था तब मेरे पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद बड़ा भाई होने के नाते घर की जिम्मेदारियां मुझ पर थी और में तब खेती करता था। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)
सीएम साय ने आगे कहा कि, इसके बाद जनप्रतिनिधि के नाते विधायक और सांसद बना। प्रदेश अध्यक्ष का भी दायित्व संभाला। पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री का दायित्व संभाला। अब सीएम बन चुका हूं इस लिए अब ज्यादा समय नहीं मिलता, लेकिन मैं सावन की पूजा करने के लिए अपने गृहग्राम गया हुआ था। इस दौरान खेतों में बियासी का काम चल रहा था, जिसे देखकर खुद को रोक नहीं पाया और खेतों में उतरकर बियासी की।
क्या सीएम को मिलता है धान का बोनस?
CM Vishnu Deo Sai On Dhan Bonus: इसके बाद एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम साय से पूछा कि, आप सीएम है और आप धान भी बेचते हैं तो क्या आपको भी बोनस मिलता है? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम साय ने कहा कि, जी हां धान बेचने पर हमे भी बोनस मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय, कुछ देर में होनहार बेटियों को करेंगे सम्मानित, देखिए लाइव
- Roop Kumari Choudhary Exclusive : एक महिला की सफलता के पीछे पुरुष का हाथ जरूरी..चाहे पति, दोस्त या भाई हो, IBC24 के मंच पर रूप कुमारी चौधरी ने कही बड़ी बात
- Swarna Sharda Scholarship 2026: ‘सरकार की प्राथमिकताओं में बेटियों की शिक्षा, आठ-दस सालों से बोर्ड परीक्षाओं में मार रही हैं बाजी’.. सुनें स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप में पहुंचे शिक्षा मंत्री की पूरी बातचीत

Facebook


