Swarna Sharda Scholarship 2026: ‘सरकार की प्राथमिकताओं में बेटियों की शिक्षा, आठ-दस सालों से बोर्ड परीक्षाओं में मार रही हैं बाजी’.. सुनें स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप में पहुंचे शिक्षा मंत्री की पूरी बातचीत

स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बेटियों की शिक्षा और सरकारी योजनाओं पर बड़ा बयान दिया।

Swarna Sharda Scholarship 2026: ‘सरकार की प्राथमिकताओं में बेटियों की शिक्षा, आठ-दस सालों से बोर्ड परीक्षाओं में मार रही हैं बाजी’.. सुनें स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप में पहुंचे शिक्षा मंत्री की पूरी बातचीत

Gajendra Yadav in Swarna Sharda Scholarship 2026 || Image- ibc24 News File

Modified Date: August 19, 2026 / 06:24 pm IST
Published Date: August 19, 2026 6:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बेटियों की शिक्षा सरकार की प्राथमिकता
  • बोर्ड परीक्षाओं में बेटियां लगातार आगे
  • सरस्वती सायकल योजना का भी जिक्र

रायपुर: “यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।” (Gajendra Yadav in Swarna Sharda Scholarship 2026) इसी सोच के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर साल बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी बेटियों को ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप’ प्रदान करता है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की 12वीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख, उनके स्कूल को ₹1 लाख तथा हर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बेटियों को ₹50-50 हजार की स्कॉलरशिप’ दी जा रही है। इस खास कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिरकत की और भावी नीतियों और फैसलो को लेकर चर्चा की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बेटियों की उच्च शिक्षा सरकार की प्राथमिकता

बेटियों से जुड़े स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप के मौके पर मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के भावी शिक्षा के लिए संचालित शासकीय योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहाँ कि, प्रदेश सरकार का पूरा फोकस और प्रयास है कि, राज्य की बेटियां शिक्षित हो, अपनी मेहनतऔर लगन से वह नए मुकाम को छूएं। यही वजह है कि, सरकार का पूरा ध्यान बेटियों को शिक्षित करने में है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरस्वती सायकिल योजना का किया जिक्र

गजेंद्र यादव ने बताया कि, उनके इन प्रयासों का परिणाम भी देखने को मिल रहा है। पिछले 8-10 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में बेटियां लगातर बाजी मार रही है। मंत्री ने बताया कि, बेटियों के प्रोत्साहन के लिए तत्कालीन भाजपा नीत डॉ रमन सिंह की सरकार में सरस्वती सायकल योजना की शुरुआत की गई थी। (Gajendra Yadav in Swarna Sharda Scholarship 2026) उन्होंने बताया कि, घर और स्कूल की दूरी के चलते पहले मिडिल स्कूल के बाद बेटियों की ड्रॉप संख्या अधिक थी। लेकिन सायकल वितरण योजना की वजह से इसमें भारी कमी आई और बेटियां भी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने लगी। सुनें शिक्षा मंत्री की पूरी बातचीत..

इन्हें भी पढ़ें:

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला

उप्र: पत्नी और बेटे की हत्या के जुर्म में व्यक्ति को आजीवन कारावास

ट्रंप के आदेश के बाद दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेनाओं ने सैन्य अभ्यास की अवधि घटाई

भारत ने बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ को अपना समर्थन दोहराया: सचिव रंगनाथन

सिरिंज में दवा भरने का वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown