CM Sai Road Show in Raigarh : रायगढ़ में रोड शो के बाद गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कहा – घोटाले की सरकार रही पिछली सरकार

CM Sai Road Show in Raigarh : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद आज पहली बार रायगढ़ पहुंचे।

CM Sai Road Show in Raigarh : रायगढ़ में रोड शो के बाद गरजे सीएम विष्णुदेव साय, कहा – घोटाले की सरकार रही पिछली सरकार

CM Sai Road Show in Raigarh

Modified Date: December 27, 2023 / 06:03 pm IST
Published Date: December 27, 2023 6:03 pm IST

रायगढ़ : CM Sai Road Show in Raigarh : छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम बनने के बाद आज पहली बार रायगढ़ पहुंचे। इस दौरान रायगढ़ की जनता ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया। सीएम साय के साथ रायगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक और केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान रायगढ़ की जनता ने अपने विधायक और सीएम साय का भव्य सवागत किया। स्वागत के बाद दोनों नेताओं ने कबीर चौक से भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया।

यह भी पढ़ें : Free treatment up to Rs 5 lakh: सरकार दे रही 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, अगर आप भी है पात्र तो जल्दी करें आवेदन 

सीएम साय ने कही ये बात

CM Sai Road Show in Raigarh :  रोड शो के बाद सीएम साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि, सीएम बनने के बाद पहली बार रायगढ़ पहुंचा। जनता ने अभूतपूर्व स्वागत किया, मैं अभिभूत हूं। मैं जनता का आभारी हूं। जनता के विश्वास में खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पिछली सरकार घोटाले की सरकार रही, चावल ही नहीं अनेकों घोटाले पिछली सरकार ने की। पीएम मोदी ने पांच किलो प्रति व्यक्ति चावल देने की जो घोषणा की थी उसे पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। अब 2028 तक गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ गरीबों को मिलेगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.