राजधानी रायपुर के इन जगहों की सभी दुकानें और दफ्तर रहेंगे बंद, कलेक्टर ने घोषित किया कंटेनमेंट जोन
Collector declared these areas of capital Raipur as Containment Zone
रायपुरः capital Raipur as Containment Zone छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी रायपुर में भी लगातार मरीज मिल रहे है। बुधवार को राजधानी से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी बीच अब रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने राजधानी में 5 कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
capital Raipur as Containment Zone जारी आदेश के मुताबिक मोवा का मितान विहार, दलदल सिवनी में ग्रीन आर्चिड, चौबे कॉलोनी के महाराष्ट्र मंडल, आमासिवनी का सफायर ग्रीन को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन के सभी दुकानें और दफ्तर बंद रहेंगे।
Read more : बापू को अपशब्द… देश निशब्द! धर्म संसद में कालीचरण के नफरती बोल…कब होगी जेल
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर में 106 नए मरीज मिले हैं। रायगढ़ जिले में सबसे ज्यादा 40 मरीज मिले है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो 12 मरीजों की पहचान हुई है। इधर बिलासपुर में 17 और जांजगीर में 13 मरीजों की पुष्टि हुई है। राहत की बात ये रही कि आज एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है।

Facebook


