Press conference on Naxal operation: सीजी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त प्रेस वार्ता, प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दे रहें डीजी अरुण देव गौतम, देखें लाइव
Press conference on Naxal operation: सीजी पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त प्रेस वार्ता, प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दे रहें डीजी अरुण देव गौतम, देखें लाइव

- कर्रेगुट्टा ऑपरेशन 24 दिनों तक चला, अब सफलतापूर्वक पूरा
- ऑपरेशन की रणनीति तकनीकी इनपुट्स और एनालिसिस पर आधारित रही
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन की डॉक्यूमेंट्री और नक्सली गतिविधियों की जानकारी दी गई
बीजापुर: Press conference on Naxal operation छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा के पहाड़ों में पिछले 24 दिनों से चल रहा सुरक्षा बलों का बड़ा नक्सल विरोधी ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस इसी बीच डीजी अरुण देव गौतम और CRPF के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म से हुई, जिसमें कर्रेगुट्टा ऑपरेशन की विस्तृत झलकियां और नक्सल गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाई गई। जिसके बाद छत्तीसगढ़ नक्सल डीजी विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि अभियान की शुरुआत से पहले तकनीकी इनपुट्स के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इन सूचनाओं का 24 घंटे तक एनालिसिस किया गया, जिसके बाद ही यह सटीक और सुनियोजित ऑपरेशन शुरू हुआ।
ऑपरेशन के दौरान टीम को पहाड़ी पर चढ़ाई, दुर्गम रास्तों से गुजरना और नक्सलियों द्वारा बिछाई गई IED को डिफ्यूज करने जैसे चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना करना पड़ा, लेकिन सभी को सफलता पूर्वक निपटाया गया। बीजापुर SP जितेंद्र सिंह ने बताया कि 28 नक्सलियों की पहचान हो गई है। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है। कई बंकर और नक्सल ठिकानों को नष्ट किया गया है। साथ ही इस अभियान मे कुल 18 जवान घायल हुए। सभी खतरें से बाहर है। बीजापुर और नारायणपुर नेशनल पार्क की ओर सुरक्षा बल बढ़ रहे है।
यहां देखें लाइव
https://www.youtube.com/watch?v=L9VwFs3f_Qw
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: “कर्रेगुट्टा ऑपरेशन” छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया 24 दिनों का नक्सल विरोधी अभियान है।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: CRPF joint team held a press conference on Naxal operation
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm