Uttar Pradesh Rain News: यहां भारी बारिश और आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिगढ़े हालात, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Ads

Uttar Pradesh Rain News: यहां भारी बारिश और आंधी तूफान ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बिगढ़े हालात, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - September 27, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - September 27, 2026 / 08:42 AM IST

Uttar Pradesh Rain News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • आंधी-तूफान के कारण 3 लोगों की मौत
  • कई इलाकों में बाढ़ और जलभराव का खतरा
  • प्रशासन ने आर्थिक सहायता, राहत कार्य और सतर्कता के निर्देश जारी किए

बहराइच: Uttar Pradesh Rain News बहराइच जिले में लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान के कारण अलग-अलग तहसीलों में तीन लोगों की मौत हो गई। (Bahraich Heavy Rainfall) अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपाल एवं उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और जिले में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात का खतरा बढ़ गया है। (Bahraich Rain News) जिला प्रशासन के अनुसार, महसी तहसील में पांच वर्षीय बच्चे, कैसरगंज में 42 वर्षीय महिला और नानपारा में 62 वर्षीय एक व्यक्ति की प्रतिकूल मौसम के कारण मौत हो गई।

जिलाधिकारी दिए निर्देश

Uttar Pradesh Rain News जिलाधिकारी (डीएम) राजेश कुमार पाण्डेय ने उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को 48 घंटे के भीतर नियमानुसार कार्रवाई कर मृतकों के परिजन को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा करने और नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

सतर्कता बरतने को भी कहा

उन्होंने जलभराव या बाढ़ की स्थिति में प्रभावित होने वाले लोगों की हरसंभव मदद करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से पानी में न उतरने और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के लिए जागरूक करने को भी कहा है। भारी बारिश से जहां पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है, वहां टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश नगर निकायों के अधिकारियों को दिए गए हैं। इससे पूर्व जिला प्रशासन के एहतियाती निर्देशों के तहत नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों में शनिवार को छुट्टी घोषित की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें:-

बहराइच में कितने लोगों की मौत हुई है?

लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण जिले में तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं?

मृतकों में एक 5 वर्षीय बच्चा, एक 42 वर्षीय महिला और एक 62 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।

प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?

जिलाधिकारी ने राहत कार्य तेज करने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और नदियों के जलस्तर की निगरानी के निर्देश दिए हैं।