Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, इस जिले में नाले में बही यात्रियों से खचाखच भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, इस जिले में नाले में बही यात्रियों से खचाखच भरी बस, Bus Full of Passengers Washed Away in Drain in Balodabazar

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, इस जिले में नाले में बही यात्रियों से खचाखच भरी बस, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस

Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: September 26, 2026 / 11:58 pm IST
Published Date: September 26, 2026 11:53 pm IST

रायपुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद कई जगह हालात बिगड़े हुए हैं। कई रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं नदी नाले उफान पर है। इसी बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से बलौदाबाजार जा रही यात्री बस नाले में बह गई है। बताया जा रहा है कि बस में 70 यात्री सवार थे। फिलहाल पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News: मिली जानकारी के अनुसार घटना विधानसभा थाना इलाके के सारागांव के पास कोल्हान नाला की है। रायपुर से बस बलौदाबाजार के लिए रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 70 यात्री सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल यात्रियों की स्थिति और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।