Dhamtari Suicide News: घर के अंदर इस हाल में मिले बुजुर्ग दंपत्ति, गांव में मचा हड़कंप, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान

Ads

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बीरेतरा में एक बुजुर्ग दंपत्ति के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले।

Dhamtari Suicide News/Image Credit: IBC24.in

Dhamtari Suicide News: धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बीरेतरा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति के शव उनके ही घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी प्रारंभिक तौर पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

गांव में फैली शोक की लहर

कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम बीरेतरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों को गांव के बुजुर्ग दंपत्ति नंदराम साहू और उनकी पत्नी सुशीला बाई अपने ही घर में मृत अवस्था में मिले। (Dhamtari Suicide News) दोनों के शव अलग-अलग कमरों में फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने दोनों शवों कको भेजा पोस्टमार्टम के लिए

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। (Dhamtari Suicide News)  पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग दंपत्ति लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इसी कारण मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। (Dhamtari Suicide News) इस दुखद घटना ने पूरे बीरेतरा गांव को स्तब्ध कर दिया है और क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही इस दर्दनाक घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-