Vedanta Aluminium Metal Share: शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर! वेदांता शेयर ने शुरुआती ट्रेड में ही बदल दिया पूरा बाजार का मूड, निवेशक देखकर रह गए दंग!

Vedanta Aluminium Metal Share: वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर के बाद बनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल के शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत हुई। बीएसई पर यह 527 रुपये और एनएसई पर 522 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के साथ कंपनी का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया और इसने वेदांता लिमिटेड को भी पीछे छोड़ दिया।

Vedanta Aluminium Metal Share: शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर! वेदांता शेयर ने शुरुआती ट्रेड में ही बदल दिया पूरा बाजार का मूड, निवेशक देखकर रह गए दंग!

(Vedanta Aluminium Metal Share/ Image Credit: Meta AI)

Modified Date: June 15, 2026 / 04:06 pm IST
Published Date: June 15, 2026 3:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वेदांता एल्युमीनियम ने बाजार में दमदार लिस्टिंग की।
  • मार्केट कैप ₹2.06 लाख करोड़ तक पहुंच गया।
  • एनालिस्ट्स के अनुमान को पीछे छोड़ते हुए मजबूत शुरुआत हुई।

नई दिल्ली: Vedanta Aluminium Metal Share: वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर के बाद बनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। कंपनी के शेयर आज सोमवार को बीएसई पर 527 रुपये और एनएसई पर 522 रुपये पर लिस्ट हुआ। इस लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 2.06 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया और इसने अपनी पेरेंट कंपनी वेदांता लिमिटेड को भी पीछे छोड़ दिया। शुरुआती प्रदर्शन ने बाजार के एक्सपर्टस के अनुमान को भी गलत साबित कर दिया।

एनालिस्ट्स के अनुमान से बेहतर शुरुआत

मार्केट विशेषज्ञों का अनुमान था कि वेदांता एल्युमीनियम के शेयर 398 रुपये से 489 रुपये के बीच लिस्ट हो सकते हैं। वहीं नुवामा जैसी ब्रोकरेज फर्मों ने इसका मार्केट कैप लगभग 1.74 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई थी। लेकिन वास्तविक लिस्टिंग इससे काफी मजबूत रही और कंपनी ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया। डीमर्जर के बाद बनी चार कंपनियों में से वेदांता एल्युमीनियम को सबसे मजबूत लार्ज कैप स्टॉक माना जा रहा है।

लिस्टिंग के बाद शेयरों में गिरावट

तेज शुरुआत के बाद वेदांता एल्युमीनियम के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर शेयर लगभग 5 प्रतिशत टूटकर 500.65 रुपये पर आ गया। जबकि एनएसई पर यह 495.90 रुपये तक गिर गए। वहीं वेदांता पावर के शेयर 41.30 रुपये पर लिस्ट होकर बाद में 5 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ 43.35 रुपये पर पहुंचे। दूसरी तरफ वेदांता ऑयल एंड गैस के शेयर 39 रुपये पर लिस्ट हुए और बाद में 5 प्रतिशत गिरकर 37.05 रुपये पर आ गए।

ब्रोकरेज फर्मों की राय

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अपनी रिपोर्ट में वेदांता एल्युमीनियम को ग्रुप की सबसे मजबूत यूनिट बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी का रेवेन्यू और मार्जिन में बड़ा योगदान है। इसके अलावा वैश्विक सप्लाई की कमी, एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतें और क्षमता विस्तार कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। इसी कारण ब्रोकरेज हाउस इस बिजनेस को लेकर काफी सकारात्मक नजरिया अपनाया है।

Vedanta Aluminium Metal Ltd Share Price Summary (15 जून 2026)

विवरण आंकड़ा
कंपनी Vedanta Aluminium Metal Ltd
BSE कोड 544780
मौजूदा शेयर मूल्य ₹ 500.65
आज का बदलाव ▼ ₹26.35 (-5.00%)
ओपन प्राइस ₹ 527.00
दिन का उच्च स्तर (High) ₹ 538.00
दिन का निचला स्तर (Low) ₹ 500.65
52 सप्ताह का उच्च स्तर ₹ 538.00
52 सप्ताह का निचला स्तर ₹ 500.65
मार्केट कैप उपलब्ध नहीं
P/E Ratio उपलब्ध नहीं
डिविडेंड यील्ड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं
अपडेट समय 15 जून 2026, 3:06 PM IST

भारत की बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी

वेदांता एल्युमीनियम भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनियों में से एक है। वित्त वर्ष 2025 में इसने देश के कुल उत्पादन का आधे से ज्यादा हिस्सा बनाया था। कंपनी ओडिशा के कालाहांडी में 5 MTPA क्षमता की एल्युमिना रिफाइनरी और झारसुगुड़ा में 1.85 MTPA का एल्युमीनियम प्लांट संचालित करती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड का संचालन भी इसी समूह के अंतर्गत किया जाता है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।