(SBI Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: SBI Recruitment 2026: बेहतर करियर और अच्छी सैलरी की तलाश कर रहे अनुभवी प्रोफेशनल्स के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भर्ती का (SBI Recruitment 2026) मौका दिया है। बैंक ने Specialist Cadre Officers के तहत तीन अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को सालाना 52 लाख रुपये से लेकर 98 लाख रुपये तक का शानदार पैकेज मिल सकता है। यह भर्ती State Bank Institute of Leadership (SBIL) कोलकाता के लिए की जा रही है।
SBI की इस भर्ती में Dean, Faculty और Marketing Executive के पद शामिल हैं। तीनों पदों पर एक-एक वैकेंसी है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के हिसाब से सैलरी पैकेज भी अलग-अलग है। Dean को अधिकतम 98 लाख रुपये, Faculty को 63 लाख रुपये और Marketing Executive को 52 लाख रुपये तक सालाना पैकेज मिल सकता है।
Dean पद के लिए (SBI Recruitment 2026) उम्मीदवार की उम्र 31 अगस्त 2026 तक 40 से 55 साल के बीच होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर MBA, Executive MBA, PGDM, PGDBA या समकक्ष योग्यता में कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। PhD या MPhil वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 15 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसमें वरिष्ठ अकादमिक या लीडरशिप पद पर कम से कम तीन साल का अनुभव जरूरी है।
Faculty पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में कम से कम छह साल का शिक्षण या ट्रेनिंग अनुभव मांगा गया है। वहीं Marketing Executive के लिए Marketing में MBA या संबंधित डिग्री के साथ कम से कम 55 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। इस पद के लिए पांच साल का मार्केटिंग अनुभव भी होना चाहिए। Digital Marketing, Marketing Analytics और Social Media Marketing की जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है।
SBI की इस भर्ती (SBI Recruitment 2026) की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। आवेदन के बाद उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू होगा। Dean और Faculty पद के लिए इंटरव्यू के साथ डेमो सेशन भी आयोजित किया जाएगा। Marketing Executive पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Careers सेक्शन के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़कर Apply Online लिंक से फॉर्म भरना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र और अनुभव से जुड़ी सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए, ताकि आवेदन में किसी तरह की परेशानी न हो।