Dhamtari Murder News: CG में दोस्ती का खूनी अंत, साथ बैठकर छलका रहे थे जाम, फिर दोस्त ने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला, ऐसा क्या हुआ कि एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए जिगरी?

Dhamtari Murder News:	CG में दोस्ती का खूनी अंत, साथ बैठकर छलका रहे थे जाम, फिर दोस्त ने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला, ऐसा क्या हुआ कि एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए जिगरी?

Dhamtari Murder News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:45 pm IST

Dhamtari Murder News: धमतरी से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने दोस्ती, भरोसे और इंसानियत तीनों को एक साथ शर्मसार कर दिया है, जहां साथ बैठकर जाम छलकाने वाले दोस्त कुछ ही देर में एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। श्मशान घाट का सन्नाटा अचानक चीखों में बदल गया और शराब के नशे में एक दोस्त बन गया जल्लाद।

कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला (Dhamtari Dost Ka Murder News)

ये सनसनीखेज मामला धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के बाह्मणबहारा गांव का है, जहां श्मशान घाट के पास जंगल में चार दोस्त नरेश यादव, शिशुपाल यादव और पीलेश्वर यादव सहित अन्य बैठकर शराब पी रहे थे। हंसी-मजाक और जाम का दौर चल रहा था, लेकिन अचानक किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि नशे में धुत आरोपी पीलेश्वर यादव ने अपना आपा खो दिया और पास रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने ही दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सबसे पहले नरेश यादव को निशाना बनाया। सिर पर कुल्हाड़ी से ऐसा घातक वार किया गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब शिशुपाल यादव बीच-बचाव करने आया तो उसके चेहरे पर भी बेरहमी से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। श्मशान घाट का वो जंगल कुछ ही मिनटों में खून से लाल हो गया।

खून से सनी मिली लाश (Dhamtari Dost Ka Murder News)

शुक्रवार को जब जंगल में नरेश यादव का लहूलुहान शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पीलेश्वर यादव को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल शिशुपाल यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक नरेश यादव पेशे से मजदूर था। जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था।

गांव में मातम (Dhamtari Dost Ka Murder News)

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। श्मशान घाट में हुई ये वारदात सिर्फ एक हत्या नहीं…बल्कि दोस्ती, भरोसे और इंसानियत की भी हत्या है। शराब के कुछ जाम और गुस्से का एक पल एक परिवार उजड़ गया और एक जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में