Dhamtari News: मलेरिया और डेंगू से पीड़ित है करीब 157 गांव, बचाव के लिए सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है

Dhamtari News: मलेरिया और डेंगू से पीड़ित है करीब 157 गांव, बचाव के लिए सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है Dhamtari residents troubled by malaria

Dhamtari News: मलेरिया और डेंगू से पीड़ित है करीब 157 गांव, बचाव के लिए सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है

Dhamtari residents troubled by malaria and dengue

Modified Date: July 5, 2023 / 05:40 pm IST
Published Date: July 5, 2023 5:38 pm IST

धमतरी: Dhamtari residents troubled by malaria and dengue धमतरी जिले में बारिश के दिनों में मलेरिया की रोकथाम के लिए तमाम तैयारी करने का दावा स्वास्थ्य विभाग व्दारा किया जाती है, लेकिन हर साल बारिश के सीजन में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी की पोल खुल जाती है। जिले में करीब डेढ सौ गांव ऐसे है जो मलेरिया संवेदनशील के लिए चिन्हांकित है वहीं तीन साल पहले जिले के करीब डेढ़ लाख परिवारों को मच्छरदानी का वितरण किया गया था। अब मलेरिया जोखिम वाले गांवों के अधिकांश लोगों के पास मच्छरदानी नहीं हुआ है।

Read More: Bhilai News: बदलेगी भिलाई चरोदा की तस्वीर, निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए खर्च किए 3 करोड़ रुपए

Dhamtari residents troubled by malaria and dengue दरअसल जो गांव पहाड़ व नदी किनारे बसे हैं वंहां मच्छर ज्यादा पनपते है। ऐसे करीब 157 गांव है जो मलेरिया संवेदनशील के लिए चिन्हाकित है। जिले के जिन क्षेत्रों को ज्यादा जोखिम के रूप में चिन्हांकित किया गया है उसमें नगरी मगरलोड और धमतरी का डूबान क्षेत्र शामिल है। हर साल इन्हीं क्षेत्रों से मलेरिया के मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। गौरतलब है कि मच्छरदानी के उपयोग और दवा के छिडकाव से मलेरिया से बचा जा सकता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग व्दारा मलेरिया से बचाव के लिए हर साल सिर्फ खाना पूर्ति किया जाता है। मलेरिया जोखिम क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बीते तीन सालों से मच्छरदानी का वितरण नही किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व्दारा गांवों में दवा का छिड़काव भी नहीं कराया जाता है जिससे कई लोगों को मलेरिया का शिकार होना पड़ता है।

Read More: Raipur News: टमाटर अदरक के बाद अब बींस बरबटी ने भी दिखाए अपने तेवर, सब्जियों ने भी लगाए शतक और अर्धशतक

Dhamtari residents troubled by malaria and dengue दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मलेरिया से बचाव के लिए विभाग व्दारा पूरी तैयारी कर ली गई है। बताया कि जिले के सभी उपस्वास्थ्य केन्द्र, आरएचओ और मितानियों को मलेरिया के रोकथाम के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए है। बारिश के मौसम की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में बारिश से जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर पनपना आम बात है। ऐसे में मलेरिया और डेंगू की बीमारी से लोगों की जान भी चली जाती है। फिलहाल अब देखना होगा कि मलेरिया से बचाव के लिए कितनी तैयारी स्वास्थ्य विभाग व्दारा की गई है जिसका पता आने वाले दिनों में चल जायेगा।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"