Shefali Bagga Mahadev App Case : ED की रडार पर आई ये मशहूर स्पोर्ट्स एंकर, रायपुर के ED दफ्तर में शुरू हुई पूछताछ , टीम इंडिया के क्रिकेटर के साथ जुड़ चुका है नाम
महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा को रायपुर लाकर पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी बेटिंग ऐप के कथित प्रमोशन और हवाला कारोबारी से संभावित संबंधों को लेकर पूछताछ कर रही है।
- महादेव ऐप जांच में ED की बड़ी कार्रवाई।
- रायपुर स्थित ED कार्यालय में पूछताछ जारी।
- मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना।
रायपुर :Shefali Bagga Mahadev App Case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा पर बड़ी कार्रवाई की है। महादेव सट्टा ऐप मामले में पूछताछ के लिए ईडी की टीम उन्हें रायपुर लेकर आई है, जहां उनके रायपुर स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ शुरू हो चुकी है।
हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों की पूछताछ
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, महादेव बेटिंग ऐप को प्रमोट करने में शेफाली बग्गा की संदिग्ध भूमिका रही है, जिसे लेकर ईडी उनसे सघन पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही, ईडी की टीम शेफाली बग्गा के हवाला कारोबारियों के साथ कथित संबंधों और उनके बीच हुए वित्तीय लेनदेन के बारे में भी कड़े सवाल-जवाब कर रही है।
युजवेंद्र चहल से जुड़ चूका है नाम
आपको बता दें कि शेफाली बग्गा का नाम कुछ दिनों पहले मशहूर क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ भी जुड़ चुका है, हालांकि दोनों ने ही इन आरोपों को पूरी तरह से निराधार और गलत बता दिया था।
पहले 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क
आपकों बता दें की प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महादेव ऑनलाइन बुक और Skyexchange.com से जुड़े सट्टेबाजी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 91.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं। इस कार्रवाई के तहत दुबई की दो कंपनियोंपरफेक्ट प्लान इन्वेस्टमेंट एलएलसी’ और ‘एग्जिम जनरल ट्रेडिंग’ के खातों में जमा 74.28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि फ्रीज की गई है, जो कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर, अनिल अग्रवाल और विकास छपरिया के जरिए अवैध पैसे को वैध बनाने में इस्तेमाल हो रही थी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Railway Exam Me Mobile Se Cheating : डबल अंडरगारमेंट पहनकर देने पहुंचा रेलवे एग्जाम! अंदर छिपा रखा था मोबाइल, फिर हुआ ऐसा…
- Chhattisgarh Assembly Monsoon Session Day 4 : क्या खेल यूनिवर्सिटी को लेकर नहीं बन पाई सहमति? विधानसभा में BJP विधायक ने वापस लिया संकल्प, कल तक स्थगित हुई कार्यवाही
- Kya Smart Meter Se Bijli Bill Badhta Hai : लोगों के घरों में बढ़े बिजली बिल तो स्मार्ट मीटर को देने लगे दोष! अब विभाग ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए आखिर क्यों बढ़ रहा है आपका बिल

Facebook


