Puri Rath Yatra Stampede : आस्था के महापर्व में मातम! रथयात्रा में अचानक मच गई भगदड़ अब तक इतने लोगों की मौत, वीडियो देख काँप जाएगा कलेजा

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Puri Rath Yatra Stampede : आस्था के महापर्व में मातम! रथयात्रा में अचानक मच गई भगदड़ अब तक इतने लोगों की मौत, वीडियो देख काँप जाएगा कलेजा
Modified Date: July 16, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: July 16, 2026 7:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुरी रथयात्रा के दौरान भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हुई।
  • हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पूरी : ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दुखद हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। मृतक श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ जब लाखों श्रद्धालु बड़ा डांडा पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और उन्हें खींचने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने से कई लोग जमीन पर गिर पड़े, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए पुरी जिला अस्पताल और पास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इस हादसे के कुछ बेहद विचलित करने वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भारी भीड़ और चारों तरफ बिखरी चप्पलें दिखाई दे रही हैं। हालांकि प्रशासन ने अब स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है, लेकिन घायलों के सटीक आंकड़े और हादसे के कारणों पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.