Bihar Engineer Husband Murder Case: अय्याश अफसर बीवी ने किया पति का शिकार.. सोनम और मुस्कान से भी निकली दो कदम आगे.. साजिश ऐसी कि पुलिस खुद भी रह गई हैरान..

Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough: बिहार ट्रेन हत्याकांड में पत्नी, प्रेमी और कथित शूटर गिरफ्तार, पुलिस ने साजिश का खुलासा करने का दावा किया।

Bihar Engineer Husband Murder Case: अय्याश अफसर बीवी ने किया पति का शिकार.. सोनम और मुस्कान से भी निकली दो कदम आगे.. साजिश ऐसी कि पुलिस खुद भी रह गई हैरान..

Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough | Image- Rajesh Sahu X File

Modified Date: July 16, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: July 16, 2026 6:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रेन हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार।
  • पत्नी और प्रेमी पर साजिश का आरोप।
  • पुलिस ने मोबाइल और सिम कार्ड जब्त किए।

कटिहार: बिहार पुलिस ने ट्रेन में सरकारी कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी, पत्नी के प्रेमी और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। (Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough) पुलिस के अनुसार, मृतक देव कुमार गुंजन बिहार बिजली विभाग में तकनीशियन थे और जमुई में तैनात थे। 11 जून को वह ट्रेन से अपनी पत्नी समिता कुमारी से मिलने सुपौल जा रहे थे। इसी दौरान खगड़िया जिले के बदला घाट के पास ट्रेन में उन्हें गोली मार दी गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पत्नी और प्रेमी ने रची साजिश

जांच में पुलिस को पता चला कि समिता कुमारी का नालंदा में पदस्थ सरकारी तकनीशियन अजीत कुमार से अफेयर था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने देव कुमार गुंजन को अपने रिश्ते में अड़ंगा मानते हुए उनकी हत्या की साजिश रची। कटिहार रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार ने बताया कि पूछताछ में अजीत कुमार ने अपने और समिता के रिश्ते की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर सुपारी देकर हत्या कराने की योजना बनाई।

शूटर को दी गई थी सुपारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती ने राजू कुमार उर्फ धीरज नाम के शूटर को हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Bihar Engineer Train Murder Major Breakthrough) पूरी साजिश रचने और उसे अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि धीरज पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल जा चुका है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

2018 में हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार, देव कुमार गुंजन और समिता कुमारी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। दोनों की एक पांच साल की बेटी भी है। अस्मिता, देव कुमार और अजीत कुमार ने 2017 में बिजली विभाग से एकसाथ अपना करियर शुरू किया था। देव-अस्मिता की शादी हुई, लेकिन शादी के बाद अस्मिता और अजीत करीब आ गए। बहरहाल पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown