Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program: मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर सरकार’ कार्यक्रम में की शिरकत, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, कहा ‘सत्ता नहीं, सेवा हमारी प्राथमिकता’

Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program: मुख्यमंत्री धामी ने हर घर सरकार कार्यक्रम में भाग लिया, हरेला पर्व पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program: मुख्यमंत्री धामी ने ‘हर घर सरकार’ कार्यक्रम में की शिरकत, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश, कहा ‘सत्ता नहीं, सेवा हमारी प्राथमिकता’

Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program || Image- ANI News File

Modified Date: July 16, 2026 / 06:05 pm IST
Published Date: July 16, 2026 6:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धामी ने हर घर सरकार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
  • हरेला पर्व पर किया पौधारोपण।
  • जल और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ अभियान के तहत आयोजित ‘हर घर सरकार’ जनसंपर्क कार्यक्रम में हिस्सा लिया। (Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program) इस दौरान उन्होंने हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण भी किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘सत्ता नहीं, सेवा हमारी प्राथमिकता’ : सीएम धामी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता को विशेषाधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी माना है। उन्होंने कहा कि राजनीति को सेवा और जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से सरकार लोगों के घर-घर तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान, संकल्प और संतुष्टि के मंत्र पर काम कर रही है।

हरेला पर्व पर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड में यह पर्व प्राचीन समय से प्रकृति के सम्मान और संरक्षण के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। (Uttarakhand Har Ghar Sarkar Program) उन्होंने लोगों से अपने पूर्वजों की परंपराओं को अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

जल स्रोतों को बचाने की भी अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के बीच प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से जल, जंगल और पर्यावरण की रक्षा करने तथा पारंपरिक जल स्रोतों को बचाने का आह्वान किया। उनके अनुसार, प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत है।

इन्हें भी पढ़ें:

दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

एआई के बढ़ते प्रभाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में ‘के’ आकार की वृद्धि: मूडीज एनालिटिक्स

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच प्रदर्शनकारी कीव में जमा हुए

उत्तराखंड: देहरादून में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रही कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी पंजाब दौरे पर 5,470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown