Dhamtari Suicide News: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, सदमे में पति ने उठाया खौफनाक कदम, जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
Dhamtari Suicide News: धमतरी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Dhamtari Suicide News/Image Credit: IBC24 File
- धमतरी के बांसपारा वार्ड में एक महिला की मौत के मामले की पुलिस जांच कर रही है
- घटना की जानकारी मिलने के बाद पति की तबीयत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है
Dhamtari Suicide News: धमतरी से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पत्नी की मौत की खबर सुनते ही पति इस कदर सदमे में आ गया कि उसने भी अपनी जान देने की कोशिश कर डाली, हालांकि लोगों की सतर्कता से उसकी जान बच गई और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
पूरे इलाके में फैली सनसनी
जानकारी के मुताबिक, बांसपारा वार्ड निवासी दुर्गा यादव (Dhamtari Suicide News) ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई देखते ही देखते घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि एक और दर्दनाक घटनाक्रम सामने आ गया पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति पुरुषोत्तम यादव गहरे सदमे में चला गया। बताया जा रहा है कि उसने भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तत्काल बचा लिया गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा
घटना (Dhamtari Suicide News) की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में महिला के किसी शारीरिक समस्या से परेशान होने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। एक ही घटना ने पूरे परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। जहां एक ओर परिवार अपनी बेटी को खोने के गम से टूट चुका है, वहीं दूसरी ओर पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध (Dhamtari Suicide News) कर दिया है और हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं, जिसने एक खुशहाल परिवार को इस मोड़ पर ला खड़ा कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
- CG High Court News: सड़क पर बर्थडे मनाने वालों की अब खैर नहीं, हाईकोर्ट ने दी चेतावनी, राज्य सरकार को दिए ये निर्देश
- Raipur Love Jihad News: राजधानी में लव जिहाद का मामला, दो बहनों से दरिंदगी करने वाला राजा निकला मुस्तफा, सच सामने आते ही उड़ गए होश
- Vinesh Phogat Asian Games Trials: सपना टूटते ही छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोली- मैं फेल नहीं हुई हूं… जानिए और क्या कहा?

Facebook


