Dhamtari DEO Order / Image Soure : IBC24 / FILE
धमतरी: Dhamtari DEO Order छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह के दौरान की जाने वाली खतरनाक स्टंटबाजी पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बड़ा एक्शन लिया है। हाल ही में 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते समय बच्चों से भरी एक कार पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों में स्टंटबाजी पर रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते हुए बच्चों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। Dhamtari School News इस हादसे में 5 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। इसी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में स्टंटबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विदाई समारोह में किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी स्कूल में इस आदेश का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्हे भी पढ़ें:-