Dhamtari DEO Order: अब स्कूलों में नहीं चलेगी दबंगई! DEO का बड़ा आदेश, विदाई समारोह में अगर किया ऐसा काम तो खैर नहीं

धमतरी में विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते समय हुई कार दुर्घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में स्टंटबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर कार्रवाई होगी।

Dhamtari DEO Order: अब स्कूलों में नहीं चलेगी दबंगई! DEO का बड़ा आदेश, विदाई समारोह में अगर किया ऐसा काम तो खैर नहीं

Dhamtari DEO Order / Image Soure : IBC24 / FILE

Modified Date: February 11, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: February 11, 2026 11:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विदाई समारोह में स्टंट के दौरान कार हादसा, 5 छात्र घायल।
  • धमतरी DEO ने स्कूलों में स्टंटबाजी पर लगाई रोक।
  • आदेश उल्लंघन पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई।

धमतरी: Dhamtari DEO Order   छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा विदाई समारोह के दौरान की जाने वाली खतरनाक स्टंटबाजी पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने बड़ा एक्शन लिया है। हाल ही में 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते समय बच्चों से भरी एक कार पेड़ से टकरा गई थी। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से स्कूलों में स्टंटबाजी पर रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

क्यों लिया गया निर्णय?

दरअसल, 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते हुए बच्चों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। Dhamtari School News  इस हादसे में 5 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। इसी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में स्टंटबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि विदाई समारोह में किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी की अनुमति नहीं होगी। यदि किसी स्कूल में इस आदेश का उल्लंघन पाया गया, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.