CG Bharat Mala Scam: भारत माला घोटाले में ACB-EOW की एक और बड़ी कार्रवाई, इन दो बड़े अफसरों को किया गिरफ्तार, अब इतने दिनों तक होगी पूछताछ

भारत माला घोटाले में ACB-EOW की एक और बड़ी कार्रवाई, Two accused arrested in CG Bharat Mala scam

CG Bharat Mala Scam: भारत माला घोटाले में ACB-EOW की एक और बड़ी कार्रवाई, इन दो बड़े अफसरों को किया गिरफ्तार, अब इतने दिनों तक होगी पूछताछ

CG Bharat Mala Scam. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: February 11, 2026 / 09:02 pm IST
Published Date: February 11, 2026 9:00 pm IST

रायपुर। CG Bharat Mala Scam: भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ACB/EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अधिकारियों में तत्कालीन तहसीलदार अभनपुर शशिकांत कुर्रे और तत्कालीन नायब तहसीलदार गोबरा नवापारा लखेश्वर प्रसाद किरण शामिल हैं।

जांच एजेंसी ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान एजेंसी ने मामले में विस्तृत पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजते हुए 20 फरवरी तक ACB/EOW को सौंप दिया है।

बता दें कि भारत माला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण और मुआवजा प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जांच जारी है। इसी सिलसिले में दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई की गई। रिमांड अवधि के दौरान जांच एजेंसी दोनों से गहन पूछताछ करेगी और दस्तावेजों समेत अन्य साक्ष्यों का मिलान करेगी। सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।