Dhamtari Changai Sabha : काम दिलाने के नाम पर बुलाया, घर के अंदर चल रही थी ऐसी सभा! VIDEO सामने आते ही मचा बवाल

धमतरी की वंदना विहार कॉलोनी में एक घर के अंदर कथित चंगाई और प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर सभा में शामिल कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Modified Date: August 9, 2026 / 01:12 pm IST
Published Date: August 9, 2026 1:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रार्थना सभा को लेकर धमतरी में हंगामा।
  • काम दिलाने के नाम पर लोगों को बुलाने का दावा।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच।

धमतरी : Dhamtari Changai Sabha :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित वंदना विहार कॉलोनी के एक घर के अंदर चल रही कथित चंगाई और प्रार्थना सभा को लेकर भारी हंगामा हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने इस सभा को लेकर कड़ा विरोध जताया और मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही स्थिति को संभालने के लिए सिटी कोतवाली थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा।

काम दिलाने के नाम पर लोगों

जानकारी के अनुसार, वंदना विहार कॉलोनी के एक मकान में यह प्रार्थना सभा संचालित की जा रही थी। Dharm Jagran Samiti Protest हिंदू जागरण मंच ने इस चंगाई सभा पर गंभीर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश और बिहार से लोगों को काम दिलाने के नाम पर बुलाकर इस सभा में शामिल कराया जा रहा था।

जाँच में जुटी में पुलिस

कार्यकर्ताओं ने मौके पर एकत्रित होकर इस गतिविधि का विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। Police News मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने के साथ मामले की जांच शुरू की।फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.