धमतरी: Dhamtari Viral Video: शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके सदर बाजार में बुधवार शाम एक सनसनीखेज घटना ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। प्रवीण ज्वेलर्स के सामने खड़ी कई बाइकों को एक तेज़ रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी। यही नहीं टक्कर के बाद ड्राइवर कुछ सेकंड रुकता है फिर जानबूझकर गाड़ी को रिवर्स में ले जाकर दोबारा बाइकों पर चढ़ा देता है और मौके से फरार हो जाता है।
Dhamtari Viral Video: यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि कार को अनियंत्रित नहीं, बल्कि पूरी होशियारी और नियत के साथ चलाया गया। टक्कर के बाद गाड़ी को रोकना पीछे लेना और दोबारा बाइकों पर चढ़ा देना इस बात का साफ संकेत है कि यह महज एक हादसा नहीं बल्कि एक सोची-समझी हरकत थी।
Dhamtari Viral Video: घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर वहां कोई इंसान होता तो? यह सवाल सबको झकझोर रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटनास्थल से मिले CCTV फुटेज के आधार पर कार के नंबर की पहचान कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

