BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG News: नहीं थम रहे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले, इन दो जिलों में प्रार्थना सभा की आड़ में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, 24 लोग पुलिस हिरासत में

प्रार्थना सभा की आड़ में किया जा रहा था धर्म परिवर्तन, 24 लोग पुलिस हिरासत में, Disclosure of conversion in Balod and Janjgir Champa

CG News. Image Source- IBC24 Archive

CG News. Image Source- IBC24 Archive

Deepak Sahu
Published: 07 Sept 2025 | 6:39 pmModified: 07 Sept 2025 | 11:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. जांजगीर और बालोद में धर्मांतरण की कोशिशों का खुलासा
  2. प्रार्थना सभा की आड़ में हो रही थीं गतिविधियां, 24 लोग हिरासत में
  3. गांवों में तनाव, पुलिस बल तैनात, जांच जारी

जांजगीर/बालोदः CG News: छत्तीसगढ़ में लगातार कोशिशों के बाद भी धर्मांतरण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच अब जांजगीर चांपा और बालोद जिले में धर्मांतरण का खुलासा हुआ है। दोनों जगहों पर प्रार्थाना सभा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा था। जांजगीर पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि बालोद पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read More : Manendragarh Crime News: युवक की हत्या करने वाले 9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 नाबालिग भी है शामिल 

CG News: मिली जानकारी के अनुसार जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत गोधना गांव में कुछ लोग धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को बुलाकर धर्म परिवर्तन की कोशिश की जा रही थी। जैसे ही यह खबर हिंदू संगठन के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More : Piles ke lakshan: टॉयलेट में स्मार्टफोन पर ‘स्क्रॉल’ करने से बढ़ जाता है पाइल्स का खतरा, अध्ययन में बड़ा खुलासा

इधर बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में रविवार को धर्मांतरण का मामला सामने आया। गांव में एक स्थानीय व्यक्ति के घर में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। धीरे-धीरे वहां बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों को शक हुआ कि यह सिर्फ धार्मिक सभा नहीं, बल्कि धर्मांतरण की गतिविधि हो सकती है। ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई और तुरंत गुंडरदेही थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे कार्यक्रम को रोका और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर नियंत्रण के लिए "धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम" लागू है। इसके अंतर्गत जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना दंडनीय अपराध है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Disclosure of conversion in Balod and Janjgir Champa

छत्तीसगढ़

और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm