CG News: पुलिस और भाजपा नेता के बीच विवाद, नप गए थाना प्रभारी और दो आरक्षक, एसपी ने तीनों को किया निलंबित
पुलिस और भाजपा नेता के बीच विवाद, नप गए थाना प्रभारी और दो आरक्षक, Dispute between police and BJP leader, station in-charge and two constables were punished
बलौदाबाजार: CG News छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी नगर पंचायत में भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
CG News मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बस स्टैंड में कर रहे दारू पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसमें भाजपा नेता और नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक आ गई। नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। देर रात तक वह थाने में डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और भाजपा के जिला अध्यक्ष समन जांगड़े भी मौके पर पहुंचे।
इधर मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक्शन लेते हुए टीआई और 2 आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

Facebook


