Chhattisgarh Crime News: सुसाइड से पहले पति का फेसबुक पोस्ट, पत्नी की चैटिंग लीक कर बताया ‘तंत्र-मंत्र’ का काला सच, पूरा मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में पत्नी से विवाद से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड से पहले सोशल मीडिया पर पत्नी की चैट्स साझा की थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Crime News: सुसाइड से पहले पति का फेसबुक पोस्ट, पत्नी की चैटिंग लीक कर बताया ‘तंत्र-मंत्र’ का काला सच, पूरा मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Chhattisgarh Crime News/ IMAGE SOURCE : IBC24


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: January 30, 2026 / 06:39 pm IST
Published Date: January 30, 2026 5:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या
  • सुसाइड से पहले फेसबुक पर पत्नी की चैट्स कीं पोस्ट
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की

भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की खरी-खोटी सुनने से परेशान होकर पति ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की चैटिंग भी साझा की थी और पत्नी पर तंत्र-मंत्र करने तथा उस पर साया होने का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

पत्नी पर तंत्र-मंत्र का साया

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र का है। कुछ दिनों पहले युवक किसी दूसरी महिला के साथ चला गया था। Bhilai News युवक की पत्नी ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुछ दिनों बाद युवक वापस अपने घर लौट आया, जिसके बाद उसकी पत्नी ने पुरानी बातों को लेकर उसे खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इसी बात से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या करने का फैसला लिया। आत्महत्या करने से ठीक पहले उसने अपनी पत्नी की सोशल मीडिया चैट्स फेसबुक पर पोस्ट कीं और दावा किया कि उसकी पत्नी तंत्र-मंत्र करती थी और उस पर साया था

Durg District News पोस्टमॉर्टम के लिए भजते हुए शुरू की जाँच

मृतक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.