Bhilai WhatsApp Fraud Case: वाट्सएप पर हुई दोस्ती… फिर इस काम के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, जानिए कैसे
वॉट्सऐप पर हुई दोस्ती…Bhilai WhatsApp Fraud Case: Friendship happened on WhatsApp… then cheated of crores in the name of this work
भिलाई: Bhilai WhatsApp Fraud Case: थोड़े से लालच में आकर लोग अक्सर अपनी जीवन भर की कमाई गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र से सामने आया है जहां एक व्यक्ति से सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की गई। मामले की शिकायत 2023 में दर्ज कराई गई थी जिसकी जांच के बाद आरोपी को दो साल बाद पटना से गिरफ्तार किया गया है।
Read More : Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में कोरोना की एंट्री, रायपुर में 41 साल का शख्स मिला पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Bhilai WhatsApp Fraud Case: मामला वर्ष 2017 का है जब भिलाई निवासी जसमिंदर सिंह की पहचान वाट्सएप के जरिए प्रेमजीत शर्मा नामक व्यक्ति से हुई। आरोपी ने जसमिंदर को नेपाल में सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया। आरोपी की बातों में आकर जसमिंदर ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये उसे दे दिए। निवेश के बाद जब जसमिंदर ने मुनाफे की मांग की तो आरोपी ने नेपाल में भारी बारिश की बात कहकर भुगतान टाल दिया।
Read More : Jharkhand News: घर में मिली एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Bhilai WhatsApp Fraud Case: कुछ समय बाद आरोपी ने कहा कि अब वही प्रोजेक्ट नाइजीरिया में शुरू किया गया है, लेकिन वहां भी मुनाफा मिलने की बात सिर्फ वादे तक सीमित रही। लगातार बहानेबाजी से परेशान होकर आखिरकार जसमिंदर ने वर्ष 2023 में स्मृतिनगर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। लंबे समय तक तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी प्रेमजीत शर्मा को बिहार की राजधानी पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह ठगी एक निवेश धोखाधड़ी (Investment Fraud) का मामला था, जो वर्ष 2017 में शुरू हुआ। आरोपी प्रेमजीत शर्मा ने भिलाई निवासी जसमिंदर सिंह को सोलर स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में निवेश का झांसा देकर कुल 1.5 करोड़ रुपये की ठगी की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai WhatsApp Fraud Case: Friendship happened on WhatsApp
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm