CG Corona Update Today: रायपुर के बाद दुर्ग में भी मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए अब प्रदेश में कितने एक्टिव संक्रमित

Ads

CG Corona Update Today: रायपुर के बाद दुर्ग में भी मिला कोरोना का मरीज, अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए अब प्रदेश में कितने एक्टिव संक्रमित

  •  
  • Publish Date - May 27, 2025 / 10:10 AM IST,
    Updated On - May 27, 2025 / 10:55 AM IST

CG Corona Update/ Image Source: File

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 2 नए कोरोना मरीज
  • भारत में 1000+ एक्टिव केस
  • आइसोलेशन वार्ड तैयार

भिलाई: CG Corona Update Today भारत साहित दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। भारत में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच चुकी है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। आज भी दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। बता दें कि इससे पहले रायपुर भी भी एक कोरोना मरीज की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हो गई है। दुर्ग में मिले मरीज की दुर्ग सीएमएचओ डॉ मनोज दानी ने पुष्टि की है।

Read More: IPO News: आज खुल रहे हैं चार नए IPO, निवेश करने से पहले जानिए ग्रे मार्केट की चाल 

CG Corona Update Today मिली जानकारी के अनुसार ​दुर्ग जिले में मिले कोरोना मरीज में सर्दी,खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कोरोना टेस्ट किए जाने पर मरीज के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। फिलहाल मरीज का भिलाई के निजी हॉस्पिटल में इलाज जारी है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम मेडिकल कॉलेज और लाल बहादुर शस्त्री में मरीजों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा मामले केरल में 430 में है, उसके बाद महाराष्ट्र में 209 और दिल्ली 104 एक्टिव केसों के साथ तीसरे स्थान है। जबकि कर्नाटक में 34 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 47 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने आगे बताया कि गुजरात में 76 नए मामले सामने आए हैं, अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 83 हो गई है। वहीं, हरियाणा में 8 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 9 हो गई है। वहीं, राजस्थान में 11 नए केस सामने आए हैं, इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 13 हो गई है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी 11 नए केस मिले हैं, इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है। साथ ही यूपी में 15 नए केस मिले हैं।

Read More: B.Sc Nursing Admit Card 2025: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 29 मई को, अभ्यर्थी यहां से डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

वहीं, पुडुचेरी में एक मरीज ठीक हो कर घर चला गया है। अब राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 9 हो गई है। साथ ही सिक्किम में भी एक मरीज ठीक होकर घर चला गया है, जिसके बाद ये राज्या कोरोना मुक्त हो चुका है। इलके अलावा कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जैसे अंडमान और निकोबार, असम, बिहार आदि में भी कोई एक्टिव केस नहीं है। अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर कड़ी नजर रख रहा है। साथ ही इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की थी, जिसमें लोगों को भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ना जाने की सलाह दी गई थी।

"छत्तीसगढ़ में कोरोना के कितने एक्टिव केस" हैं अभी?

छत्तीसगढ़ में फिलहाल 2 एक्टिव केस सामने आए हैं – एक दुर्ग में और एक रायपुर में

"कोरोना के लक्षण क्या हैं" जिनके आधार पर जांच करवाई जा सकती है?

सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ कोरोना के सामान्य लक्षण हैं

"दुर्ग में कोरोना पॉजिटिव मरीज का इलाज कहां चल रहा है"?

मरीज को भिलाई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है

"कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार क्या कदम उठा रही है"?

स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है, और अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं

"क्या छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर कोई नई गाइडलाइन या एडवाइजरी जारी की गई है"?

फिलहाल राज्य स्तर पर कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई, लेकिन दिल्ली सहित कुछ राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भीड़ से बचने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है