Dhar News: धार हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, ऐसे गई थी तीन युवकों की जान

Ads

Dhar News: धार हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, ऐसे गई थी तीन युवकों की जान

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 12:04 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 12:08 PM IST

Dhar News: धार हादसे पर सीएम मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान, ऐसे गई थी तीन युवकों की जान /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • धार में गणेश विसर्जन के दौरान 3 युवकों की मौत
  • सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
  • मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा

धार। Dhar News: मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में अनंत चतुर्दशी पर्व पर एक दर्दनाक हादसे से मातम पसर गया। शुक्रवार शाम बदनावर के नजदीक बागेड़ी डैम में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना शाम करीब साढ़े 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राहुल प्रजापत, कान्हा राठौड़ और निहाल चौहान के रूप में हुई है। तीनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई जा रही है और वे बदनावर की सरस्वती नगर कॉलोनी के निवासी थे।

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Dhar News वहीं धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन युवकों की मौत पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। मृतकों के लिए 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

सीएम ने अपने X अकॉउंट पर एक पोस्ट शर किया है, सीएम ने लिखा कि- धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों के डूबने की हृदयविदारक घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।।।ॐ शांति।।

ये भी पढ़ें

धार में हादसा कैसे हुआ?

बदनावर के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान तीन किशोर पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे में कितने युवकों की मौत हुई?

हादसे में तीन युवकों की मौत हुई। मृतकों की पहचान राहुल प्रजापत, कान्हा राठौड़ और निहाल चौहान के रूप में हुई है।

मृतकों की उम्र कितनी थी?

तीनों की उम्र करीब 16 से 17 वर्ष बताई गई है और वे बदनावर की सरस्वती नगर कॉलोनी के रहने वाले थे।

सीएम मोहन यादव ने कितना मुआवजा घोषित किया है?

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।