Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir-Champa Murder News | Photo Credit: IBC24
जांजगीर-चांपा: Janjgir-Champa Murder News जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद रास्ते में दोबारा हुए हमले में सरपंच के पिता जोत राम की मौत हो गई है। पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों से शुरू हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
Janjgir-Champa Murder News दरअसल, गतवा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नारायण कश्यप और राहुल कश्यप के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। राहुल ने इसकी जानकारी अपने पिता सरपंच रोहित कश्यप को दी। रोहित बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई, जिस पर दोनों घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने ज्योत राम कश्यप के साथ बाइक से चौकी पंतोरा जा रहे थे।
इसी दौरान ग्राम के हाईस्कूल के पास रास्ते में शिव कश्यप, नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप खड़े मिले। फिर तीनों बाइक से उतरकर बातचीत करने लगे, तभी विवाद बढ़ गया। शिव ने डंडे से तथा नारायण, संजय कश्यप ने रोहित, राहुल और ज्योतराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जोत राम को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर व छाती पर मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वहीं रोहित और राहुल को भी चोटें आई हैं।
घटना के बाद रोहित कश्यप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव कश्यप (पूर्व सरपंच) नारायण कश्यप, संजय कश्यप और सविता कश्यप के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।