Juhi Vyas In Cannes Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, रैम्प वॉक के जरिए दिया ग्लोबल वार्मिंग का मैसेज
Juhi Vyas In Cannes Film Festival: कान्स फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, रैम्प वॉक के जरिए दिया ग्लोबल वार्मिंग का मैसेज

Juhi Vyas In Cannes Film Festival/ Image Credit: _juhi_vyas_ Instagram
- कान्स फिल्म फेस्टिवल दुर्ग की जूही व्यास ने भी हिस्सा लिया।
- रैम्प वॉक के जरिए ग्लोबल वार्मिंग का संदेश दिया।
दुर्ग। Juhi Vyas In Cannes Film Festival: बीते 20 मई को फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें दुनिया भर के जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं इस इस साल का कान्स फिल्म फेस्टिवल दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए खास रहा। इस कार्यक्रम में दुर्ग छत्तीसगढ़ की बेटी जूही व्यास ने रेड कार्पेट पर सिर्फ स्टाइल में नहीं, बल्कि संकट में फंसी धरती के लिए आवाज बनकर कदम रखा।
बता दें कि, वियतनामी डिज़ाइनर नगुयेन टी ट्रीन द्वारा तैयार की गई यह ड्रेस तापमान वृद्धि और पर्यावरण असंतुलन का प्रतीक थी। जूही ने ग्रीनपीस इंडिया और वॉइस ऑफ द प्लैनेट अभियान के तहत भारत का प्रतिनिधित्व किया। वहीं जूही व्यास ने अपने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर कहा कि,मैं एक छोटे शहर से आती हूँ। मैं बॉलीवुड से नहीं जुड़ी हूँ। मैं कोई सुपर मॉडल नहीं हूँ। मेरा कोई रेड कार्पेट कनेक्शन नहीं था - बस एक उद्देश्यपूर्ण दृष्टि और उसे निभाने का साहस था।
Juhi Vyas In Cannes Film Festival: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह ड्रेस सिर्फ़ कॉउचर नहीं है। यह जलवायु का संदेश है। यह कपड़े में सिली हुई जलती हुई धरती है - बढ़ते तापमान, लुप्त होती प्रजातियों और मदद के लिए गुहार लगा रहे महासागरों के दर्द को प्रतिध्वनित करती है। इस आग के पीछे की ताकत बनने के लिए @greenpeaceindia का शुक्रिया। हमें यह याद दिलाने के लिए कि फैशन विरोध को आगे बढ़ा सकता है, और रेड कार्पेट क्रांति को आगे बढ़ा सकता है। इसे देखने वाले हर छोटे शहर के सपने देखने वाले के लिए - अगर मैं यहाँ खड़ी हो सकती हूँ, तो आप भी खड़े हो सकते हैं। आप यहाँ के हैं। आप मायने रखते हैं। और आपकी आवाज़ दुनिया को बदल सकती है।
View this post on Instagram
लेखक के बारे में
Web Title: Chhattisgarh's daughter Juhi Vyas dazzled on the red carpet at the Cannes Film Festival
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm