Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक

इंदौर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेट करना भारी पड़ गया। राजेंद्र नगर ब्रिज पर कार रोककर केक काटने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।

Indore Influencer Birthday On Road : बीच सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी! कार रोककर काटा केक, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने सिखाया सबक
Modified Date: September 1, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: September 1, 2026 5:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजेंद्र नगर ब्रिज पर बीच सड़क कार रोककर काटा था केक
  • बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • पुलिस ने इनफ्लुएंसर को थाने बुलाकर सार्वजनिक रूप से मंगवाई माफी

इंदौर : Indore Influencer Birthday On Road : मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क के बीचों-बीच गाड़ियों के ट्रैफिक को बाधित कर अपना जन्मदिन मनाना एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को भारी पड़ गया। राजेंद्र नगर ब्रिज पर कार रोककर केक काटने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में इंदौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तलब किया है।

राजेंद्र नगर ब्रिज पर केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट

जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को द्वारकापुरी निवासी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आर्यन पगारे ने राजेंद्र नगर ब्रिज पर बीच सड़क गाड़ियों के बीच केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की शिकायत इंदौर पुलिस से की।

सार्वजनिक रूप से इनफ्लुएंसर से मंगवाई माफ़ी

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे थाने बुलाकर सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। Social Media Influencer इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक सड़कों पर यातायात बाधित कर इस तरह का कोई भी आयोजन करना कानूनन अपराध है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.