School College Closed: कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, इस वजह से कलेक्टर ने जारी किया आदेश
कल से दो दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज, आंगनबाड़ियों में भी छुट्टी की ऐलान, Schools Colleges Closed for 2 Days From Tomorrow Due to Rain
सागरः Schools Colleges Closed for 2 Days मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ट्रफ के असर से अगले चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी बीच अब सागर जिले में कलेक्टर ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्कूलों-कॉलेजों और आंगनबाड़ियों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
Schools Colleges Closed for 2 Days स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सतना जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा (अतिवृष्टि) के कारण नदी-नाले उफान पर है, व आवागमन के रास्ते अवरुद्ध है अतः छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सतना जिले अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/केन्द्रीय विद्यालय/जवाहर नवोदय विद्यालय/आई.सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई./अन्य मान्यता प्राप्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए दिनांक 02 सितंबर से 03 सितंबर 2026 तक (दो दिवस) का अवकाश घोषित किया जाता है ।
जानिए कलेक्टर ने क्या कहा? (Schools Colleges Closed for 2 Days)
कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सतना जिले में संचालित समस्त शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई (ITI) कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों तथा स्नातक (Graduate) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduate) आदि समस्त पाठ्यक्रमों/संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए पूर्व घोषित अवकाश को 02 एवं 03 सितंबर 2026 तक तक बढ़ाया जा रहा है।

- Tim Cook Net Worth: Apple से विदाई, लेकिन कितने अरब लेकर निकले Tim Cook? नेटवर्थ का आंकड़ा देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!
- Supreme Court Student Protest : छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! देशभर में दर्ज सभी FIR रद्द, नई FIR पर भी रोक,जानें पूरा फैसला
- Mamata Banerjee Niece Suicide News: ममता बनर्जी के इस करीबी रिश्तेदार ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, शोक में डूबी पूर्व सीएम
- PhonePe UPI 123Pay Service: इंटरनेट गया तो क्या हुआ? अब फीचर फोन से ही भेज सकेंगे पैसे, PhonePe ने शुरू की ऐसी सुविधा जिससे चुटकियों में होगा पेमेंट
- Kawardha Ganja Seized News: कंटेनर में नशे का समान छिपाकर ले जा रहा था ड्राइवर, पुलिस को देख उड़ गया होश, इतने करोड़ का गांजा हुआ जब्त

Facebook


