Reported By: Jitendra Soni
,Dharamjaigarh Crime News/image: Social Media
Dharamjaigarh Crime News: धरमजयगढ़: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक बुजुर्ग पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा खुर्द चौकी अंतर्गत धरमपुर गांव का है।
Dharamjaigarh Crime News: जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के दौरान गांव के ही रहने वाले मकरधम मांझी ने बुजुर्ग बंधन राम पंडो पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में बंधन राम पंडो गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान घायल बंधन राम पंडो की मौत हो गई। वहीं, वारदात के बाद आरोपी मकरधम मांझी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल, घटना के पीछे आपसी विवाद की वजह सामने आ रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-