Indore Engineer Death : पहले नींद की गोलियां, फिर फंदा?PWD इंजीनियर की मौत का रहस्य गहराया! परिजनों का दावा- पहले दीं 9 नींद की गोलियां, फिर…

Ads

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाली PWD इंजीनियर आरती यादव की मौत अब संदेह के घेरे में है। मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें पहले नींद की गोलियां देकर बेहोश किया गया और फिर फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 06:06 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 06:14 PM IST

Indore Engineer Death

HIGHLIGHTS
  • PWD इंजीनियर की मौत पर हत्या और आत्महत्या को लेकर उठे सवाल।
  • परिजनों ने बेटे की चाहत को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
  • पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी, रिपोर्ट का इंतजार।

इंदौर : Indore Engineer Death : मध्य प्रदेश के इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीडब्ल्यूडी इंजीनियर आरती यादव की मौत अब सवालों के घेरे में है। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन मायके पक्ष ने पति, ससुर और देवर पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि पहले आरती को नींद की गोलियां दी गईं और फिर फंदे पर लटकाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि हर पहलू की जांच की जा रही है।

नशे का आदी था पति नीलेश

पलासिया थाना क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाली इंजीनियर आरती यादव की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। Indore Crime News Ibc24 उनका कहना है कि पति नीलेश नशे का आदी था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों के मुताबिक, आरती की दो बेटियां होने के कारण ससुराल पक्ष बेटे की चाहत में पति की दूसरी शादी कराना चाहता था।

आरती ने सुबह नौ नींद की गोलियां खाई!

मायके पक्ष का दावा है कि घटना वाले दिन आरती ने सुबह नौ नींद की गोलियां खाई थीं। ऐसे में उनका सवाल है कि वह तीन घंटे बाद खुद फंदे तक कैसे पहुंच सकती थी। आरोप है कि पहले उसे बेहोश किया गया और फिर फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जाँच में जुटी पुलिस

Crime News In MP इधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, एफएसएल रिपोर्ट और सभी पक्षों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

इन्हें भी पढ़ें: