PM Modi On Bijnor Herbal Tea : दीदियों की देसी चाय, PM मोदी की वाहवाही… बिजनौर की हर्बल टी ने लिखी सफलता की नई कहानी

Ads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी' की सराहना की। प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से शुरू हुआ यह छोटा प्रयास आज ₹12 करोड़ से ज्यादा के कारोबार में बदल चुका है और हजारों ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दे रहा है।

  •  
  • Publish Date - July 26, 2026 / 07:48 PM IST,
    Updated On - July 26, 2026 / 08:30 PM IST

PM Modi On Bijnor Herbal Tea

HIGHLIGHTS
  • PM मोदी ने बिजनौर की हर्बल टी की तारीफ की।
  • विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड का कारोबार ₹12 करोड़ पार।
  • 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिला रोजगार।

नई दिल्ली : PM Modi On Bijnor Herbal Tea :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी’ की तारीफ की है। इससे महिलाओं के काम को देश भर में नई पहचान मिली है। इस पूरी सफलता के पीछे बिजनौर के पूर्व डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और पूर्व सीडीओ पूर्ण बोरा का बड़ा हाथ रहा, जिनकी मदद से यह छोटा सा काम आज 12 करोड़ रुपये से बड़े ब्रांड में बदल चुका है।

पीएम मोदी की ‘मन की बात’ से मिला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि विकास खंड कोतवाली के ग्राम लखीवाला में ‘विदुर प्रेरणा हर्बल टी प्रोडक्शन ग्रुप’ की महिलाएं पिछले लगभग दो वर्षों से इस हर्बल चाय का निर्माण और पैकेजिंग कर रही हैं। प्रधानमंत्री द्वारा सराहना किए जाने के बाद अब यह स्वदेशी उत्पाद राष्ट्रीय पहचान से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर कदम बढ़ा रहा है।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों का अहम योगदान

बिजनौर के पूर्व जिलाधिकारी (IAS अंकित कुमार अग्रवाल, 2012 बैच, वर्तमान में निदेशक MSME, नई दिल्ली) और पूर्व सीडीओ (IAS पूर्ण बोरा, 2018 बैच, वर्तमान में वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण) की प्रेरणा से गरीब महिलाओं ने बहुत कम पूंजी के साथ इस चाय का उत्पादन शुरू किया था। इन दोनों प्रशासनिक अधिकारियों की दूरदर्शिता और सहयोग के कारण ही यह हर्बल टी आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंची है।

12 करोड़ रुपये का कारोबार और 30,000 महिलाओं को रोजगार

‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ ब्रांड की स्थापना दिसंबर 2023 में बिजनौर जिला प्रशासन द्वारा एक सामुदायिक ब्रांड के रूप में की गई थी। वर्तमान में इस ब्रांड के तहत 160 से अधिक उत्पादों का उत्पादन और विपणन किया जा रहा है। इसके उत्पाद 100 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा स्वदेशी’ आउटलेट्स और 64 से अधिक ‘विदुर प्रेरणा कैफे’ के जरिए बेचे जा रहे हैं। बिजनौर के अलावा मुरादाबाद में भी इसका सफल विपणन हो रहा है। इस पूरी पहल से जिले की 30,000 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को स्थायी रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण मिला है।

इन्हें भी पढ़ें: